Breaking News

शिक्षक नगर में किया जाएगा नई पानी टंकी का निर्माण : नागरिकों ने महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रति जताया आभार

  • कई साल से जर्जर पानी टंकी को तोड़ने की हो रही थी मांग, वार्डवासियों में खुशी की लहर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शिक्षक नगर में कई साल से जर्जर पानी टंकी के स्थान पर नई टंकी के निर्माण की मांग अब पूरी होगी। नागरिकों की मांग पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम अफसरों को नई पानी टंकी के निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिये थे। 15 वें वित्त आयोग से नई टंकी के निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा यहां की पुरानी पानी टंकी का संधारण कार्य 10 साल पहले 30 लाख की लागत से किया गया था। संधारण के बाद पानी टंकी का टॉप डोम टंकी के अंदर गिर गया। इसके कारण से दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद पानी टंकी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जर्जर घोषित कर दिया गया। इसके बाद निगम प्रशासन द्वारा आसपास के वार्डों में पानी सप्लाई सुचारू रूप से करने के लिए पानी टंकी की निर्धारित क्षमता से कम भरकर पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की गई।

महापौर धीरज बाकलीवाल व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने शिक्षक नगर में जर्जर पानी टंकी के स्थान पर नई पानी टंकी निर्माण के लिये प्राक्कलन शासन को प्रेषित किया। इसके बाद शासन से लगातार राशि की मांग की गई। फलस्वरूप 15 वें वित्त आयोग से पेयजल प्रबंधन के अंतर्गत शिक्षक नगर में पानी टंकी निर्माण हेतु 1 करोड़ 78 लाख 60 हजार रुपए और पाइपलाइन कार्य हेतु 93 लाख 77 हजार रुपए शासन द्वारा स्वीकृत किया गया है।

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने बताया कि दोनों कार्य कराने के लिए निविदा प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है। नई पानी टंकी के निर्माण की स्वीकृति होने से वार्डवासियों में खुशी की लहर है। नागरिकों ने महापौर धीरज बाकलीवाल, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, वार्ड पार्षद मनदीप सिंह भाटिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। नई पानी टंकी 1500 𝕂𝕃 क्षमता की होगी। नई पानी टंकी का निर्माण होने पर शिक्षक नगर, ब्राम्हणपारा, बनियापारा, मैथिलपारा, गोंड़पारा, कायस्थपारा के अलावा बैगापारा के रहवासियों को भरपूर पानी मिलेगा।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!