Breaking News

विधायक व महापौर ने 14.85 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

  • विधायक, महापौर ने किया नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज डिपरा पारा में 14.85 लाख की लागत से नाली निकासी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियन्ता हरिशंकर साहू सहित कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 39 बैजनाथ पारा में गुड्डू खान के निवास से ऋषभ कॉलोनी तक नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। महापौर ने जल्द से जल्द निर्माम कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। क्षेत्रवासियों ने आज भूमिपूजन के दौरान विधायक व महापौर से वार्ड में बोरिंग और सड़क निर्माण कार्य की मांग की। नागरिकों को जल्द ही बोर व सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे समय-समय पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान हेमंत देवांगन, सीताराम क्षत्री,  तेजराम चंद्राकर, मटिया सोनकर, सुमन तिवारी, विशाल यादव, गौतम यादव, बड़कू गुप्ता, मंगला पप्पी, राजपूत प्रकाश यादव, धर्मदास रोहित गुप्ता, राजेंद्र ठाकुर, पूरन तिवारी, पूरन कसेर, गरीब विश्वकर्मा, सीमा खान, दशरथ निर्मलकर, बबला  निर्मलकर, गुड्डी देशमुख, खेदिया निषाद समेत बड़ी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!