द सीजी न्यूज
दुर्ग/ प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप जिला मुख्यालय दुर्ग के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि केदार कश्यप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि अपने कर कमलों से पुरस्कार वितरण भी करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
