Breaking News

स्वतंत्रता दौड़ : जश्न का माहौल शुरू : उत्साह और उमंग भरे माहौल में सैकड़ों लोग दौड़े

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिला खेल एंव युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा आज सुबह 8 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गयाा जिसमें बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों समेत नागरिकों ने उत्साह और उमंग के साथ दौड़ लगाई।

रविशंकर स्टेशियम दुर्ग के मुख्य गेट पर कार्यकम के अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर धीरज़ बाकलीवाल, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, आईएएस एम भार्गव (भा.प्र.से. प्रशि.), आयुक्त नगर निगम दुर्ग लोकेश चन्द्राकर, आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, एस.डी.एम हरवंश मिरी, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, सयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग आर.एल. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिग, महिला बाल विकास अधिकारी अजय शर्मा और जिला व्यापार उद्योग अधिकारी ए. एक्का द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

स्वतंत्रता दौड़ रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स चौक, पचरीपारा, नया बस स्टैंड रोड होकर चर्च रोड़ से होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त हुई। दौड़ में लगभग 750 बालक/बालिकाएं, व्यायाम निर्देशक, एन. सी. सी. छात्र, प्रशिक्षक, खेल संघ के पदाधिकारी/राष्ट्रीय/राज्य स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सम्मिलित हुए। विभाग की ओर से अतिथियों व प्रतिभागियों को टी शर्ट और टोपी वितरित की गई। नाश्ता व पेयजल की व्यवस्था भी की गई। दौड़ के मार्ग में यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था और नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक और एम्बुलेंस व्यवस्था की गई। शिक्षा विभाग द्वारा व्यायाम शिक्षकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्पना स्वामी सहायक संयालक (क्रीडा), तनवीर अकील सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी दुर्ग, मुकेश श्रीवास्तव, ईश्वरी देशमुख, भरत ताम्रकार, सुजित यादव, पोखन साहु व बालक दास डहरें ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन  प्रदीप भुवाल, नरोत्तम साहु व विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!