द सीजी न्यूज
दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज ग्राम कोल्हिापुरी में पौधरोपण किया। आईएएस एम भार्गव, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष रूपेश पाण्डेय ने भी अंत्योदय सर्व कल्याण समिति एवं स्वच्छ धरा पेयजल समिति के सदस्यों के साथ मिलकर सड़क डिवाइडर पर पौधे रोपित किए। समिति के कई सदस्य निजी व्यवसायी है।

समिति द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए निजी व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकान के सामने के डिवाइडर में छोटे पौधे लगाने और उसकी देखरेख करने की पहल की गई है। इससे साल भर हरियाली रहेगी। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामवासियों को पौधे लगाने और उनके रखरखाव के लिए पूर्ण प्रयास करने की अपील की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
