द सीजी न्यूज
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सबको शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने जिले के तीस हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश में 1 से 8 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी शशि कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वाई डी साहू, सहायक संचालक महेंद्र गुप्ता और जिला परियोजना अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
