Breaking News

निर्विरोध चुनी गई भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट सेक्टर-6 की नई कार्यकारिणी : आसिम बेग बने नए सदर

द सीजी न्यूज

भिलाई। भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट, सेक्टर-6 में वर्ष 2024-2029 के लिए नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुन ली गई है। सर्वसम्मति से मिर्जा आसिम बेग नए सदर बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अब्दुल रफीक कुरैशी ने बताया कि ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार नई कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया अगस्त 2024 से शुरू कर ट्रस्ट के स्थाई सदस्यों और पाँच साल के नियमित सदस्यों के मध्य अधिकतम दो पैनलों के बीच चुनाव किया जाना तय था। जिसमें स्थायी व नियमित सदस्यों को नई कार्यकारिणी समिति में चुनाव लड़ने व मतदान का अधिकार दिया गया था।

ट्रस्ट के सदस्यों की सर्वसम्मति से ऑफिस पैनल के विरोध में किसी अन्य ऑफिशियल के द्वारा अपना नामांकन फार्म जमा नहीं किया गया। जिससे ऑफिस पैनल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। ऑफिस पैनल में अध्यक्ष-मिर्जा आसिम बेग, सचिव सैयद हुसैन, कोषाध्यक्ष-सैय्यद आतिफ अली, उपाध्यक्ष-शमीम अहमद, जफर जावेद, अब्दुल तहूर पवार, एम. असदुद्दीन, मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद मुर्तुजा हुसैन, सह सचिव-अब्दुल हफीज, मोहम्मद अजहर, निजामुद्दीन खान, शेख वहीद अहमद, ए. नसीम खान, संयुक्त कोषाध्यक्ष-शेख जमील कुरैशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस संबंध में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नमाजियों के बीच नए निर्वाचन की जानकारी साझा  कर दी गई। नई कार्यकारिणी का मौजूद लोगों ने गुलपोशी से इस्तकबाल किया।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!