- जंजगिरी, बोरीगारका, कातरो, डूमरडीह, उमरपोटी में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
- कहा – क्षेत्र के विकास के लिए फंड की कमी नहीं होगी
द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों जंजगिरी, बोरीगारका, कातरो, डूमरडीह, उमरपोटी में आयोजित नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नए विकास कार्यों को प्रारंभ करने विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
ग्राम जांजगीरी मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य अनुमानित राशि 6.32 लाख रुपये, ग्राम बोरीगारका में जयस्तंभ के पास 4 लाख रु की लागत से सीसी रोड, समुदाय के लिए योगनारायण के खेत के पास 6.91लाख रुपये की लागत से तटबंध निर्माण, आबादी पारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण 6.37 लाख रुपए की लागत से, गली में सीसी रोड़ निर्माण 4.50 लाख रुपये ग्राम कातरो की लागत से राशन दुकान के पास शेड निर्माण के 14.55लाख रुपये, मानस चबूतरा के पास सर्मेंटीकरण कार्य 2 लाख रु, बैडमिंटन कोर्ट निर्माण शाला परिसर 11.16 लाख रुपये, ग्राम डूमरडीह सांस्कृतिक मंच निर्माण 9.71 लाख रुपये सार्वजनिक भवन निर्माण 6.37लाख रुपये ग्राम उमरपोटी सीसी रोड चंद्र नगर 3.2 लाख रुपये की लागत से निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। ग्रामवासियों ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान समस्याओं की जानकारी दी थी। सीसी रोड निर्माण कार्य, भवन शेड निर्माण सहित अन्य कार्यों की आधारशिला रखी जा रही है। कुछ दिनों में निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोगों को सुविधाएं मिलेगी।
विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सरकार बनते ही सरकार द्वारा बड़े निर्णय लिए गए। “मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करते हुए सीएम साय सरकार ने मात्र 6 महीने में ही ₹3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की। 2 साल का बकाया बोनस ₹3716 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए पक्के आवास की स्वीकृति दी। महतारी वंदन योजना से 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि दिया जा रहा है। सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शत-प्रतिशत हुआ है। हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है कि अन्तिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जाए और इस लक्ष्य को पूरा करने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा महामंत्री, सोनू राजपूत वरिष्ठ कार्यकर्ता, चंदू देवांगन भाजयुमो शुभम् वर्मा, सरपंच रेखा चतुर्वेदी अजय चतुर्वेदी योगेश देशमुख सरपंच गुंजेश्वरी, राजेश गजपाल, शत्रुहन गजपाल, दुलार गजपाल, शिवलाल साहू, हरीश, अजय, राजकुमार, तिलक यादव, मिलेश्वर, उत्तरा साहू, सती बघेल, डोमिन साहू, पुष्पा साहू, मोहित साहू, टुपेश पटेल, जुलचंद्र साहू , मनोज चंद्राकर, सरपंच चक्षुप्रभा महिपाल उप सरपंच प्रदीप पाटिल दीपक यादव, चंद्रहास चेलक, हरीश यादव, मनोज रिगरी, उमेंद्र जांगड़े सूर्य प्रकाश रेखा, अजय रामेश्वरी जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड सरपंच टिकेंद्र ठाकुर डा अनिल साहू पुकेश चंद्राकर संतोष साहू, सरपंच मंजु साहू, बसंत देवांगन, कृष्ण कन्हैया साहू, शुभम सोनी, दुर्गा प्रसाद साहू कृष्णा साहू उपसरपंच, भुनेश्वरी साहू, डालेश्वर साहू, पंकज साहू, खुमेश साहू, राहुल साहू, टी.आर.सार्वा, मनोज चंद्राकर, बसंत चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



