Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ में होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा परिसर रायपुर में सुबह 8 बजे से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे।

कार्यक्रम में स्वच्छता हेतु सामूहिक श्रम दान, स्वच्छता मैराथन का शुभारंभ, सफाई मित्रों का सम्मान, पी.पी.ई. कीट का वितरण, पक्षी संरक्षण जागरूक एवं वेस्ट टू बेस्ट के तहत गौरया कलाकृति का लोकार्पण, गांधी उद्यान में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण और स्वच्छता ही सेवा हेतु शपथ ग्रहण दिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू, महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!