Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव की अपील – गणेश विसर्जन के दौरान सावधानी बरतें : निर्धारित किये गये तालाबों पर ही करें विसर्जन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गणेश उत्सव के पावन पर्व पर  विधायक गजेंद्र यादव ने शहरवासियों को शुभकामनाएं दी है। सर्व समुदाय के सुख समृद्धि कल्याण की कामना करते हुए विधायक गजेंद्र यादव विभिन्न गणेश पंडाल पर पहुंचकर आरती में शामिल हुए। विघ्न विनाशक भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को शुभकामनायें दी।

घर व पंडालो में विराजे भगवान गणेश की धूमधाम से भक्ति अराधना के बाद आज से अनंत चतुर्दशी पर विधिवत हवन पूजन कर विसर्जन प्रारम्भ हो गया है। ऐसे में बच्चों को तालाब से दूर रखने की अपील की है। उन्होंने दुर्ग निगम आयुक्त व पुलिस विभाग को प्रतिमा विसर्जन वाले स्थानों पर सुरक्षा सहित समुचित उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर में आस्था और उमंग के साथ  गणेश पर्व के आयोजन की परम्परा रही है। गणेश उत्सव सामाजिक समरसता, भाईचारे, एकता के वातावरण को मजबूत करने और उल्लास और आनंद का अवसर है। गणेश समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने प्रतिमा विसर्जन निगम द्वारा निर्धारित तालाबों में ही करने की अपील की। ताकि, किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!