Breaking News

महापौर धीरज बाकलीवाल ने ऑनलाइन टैक्स भुगतान की सुविधा का शुभारंभ किया : मोबाइल के माध्यम से घर बैठे जमा कर सकते हैं टैक्स

  • महापौर ने स्वयं टैक्स का ऑनलाइन भुगतान कर नगर निगम में नई सुविधा का शुभारंभ किया 

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग द्वारा शहर के करदाताओं के लिए टैक्स भुगतान की सुविधा आसान कर दी है। अब घर बैठे नगर निगम के टैक्स का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। मोबाइल से सीधे भुगतान की सुविधा आज श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर की उपस्थिति में प्रारंभ कर दी गई।

करदाताओं को अपने मोबाइल पर ब्राउजर ओपन करना होगा। एड्रेस बार में वेब साइट Municipal Corporation.in पर क्लिक करने पर नगर निगम की वेबसाइट खुल जाएगी। इसमें नगर निगम दुर्ग को सेलेक्ट करने के बाद करदाता अपनी प्रापर्टी के रजिस्टर्ड आई. डी. नंबर या मोबाइल नंबर या वार्ड नंबर के माध्यम से अपनी प्रापर्टी के टैक्स को सर्च कर सकेंगे। इसमें टैक्स की जानकारी आ जाएगी। सबसे नीचे पे नाऊ का बटन होगा, जिसे दबाकर संबंधित टैक्स की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा।

पूर्व की तरह टैक्स का भुगतान कैश पेमेंट से भी किया जा सकता है। कैश पेमेन्ट में सबंधित वार्ड के ए.आर.आई या आर.एस.आई से संपर्क कर भुगतान कर सकते हैं। पेमेन्ट के उपरांत मोबाइल पर रसीद जनरेट हो जाएगी, जिसे वह पी.डी.एफ. बना सकते हैं। प्रिंट के आप्शन में जाकर रसीद को प्रिंट कर निकाल सकते हैं। आज इस सुविधा के शुभारंभ अवसर पर एमआईसी मेंबर दीपक साहू, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, योगेश सूरे, विनीत वर्मा, पवन सहित राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।

इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आज से ऑनलाइन पेमेंट की प्रक्रिया के माध्यम से अपने घर से ही टैक्स के भुगतान की शुरूआत की गई है। नगर निगम दुर्ग के नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण सुविधा शुरू हुई है। करदाताओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट की प्रक्रिया नगर निगम दुर्ग द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा के दिन शुरू की गई हैं। सभी कर दाताओं से अपील हैं कि टैक्स की राशि जमा कर नगर निगम के विकास कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!