Breaking News

विश्वकर्मा जयंती पर विधायक गजेंद्र यादव ने दी शुभकामनाएं

द सीजी न्यूज

दुर्ग। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शहर विधायक गजेंद्र यादव ने नगरवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ही दुनिया के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर थे। जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की तो उसे सजाने-संवारने का काम भगवान विश्वकर्मा ने ही किया।

विधायक गजेंद्र यादव ने आज विश्कर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाओं की प्रशंसा  करते हुए कहा कि अब प्रदेश भर में श्रमिकों को पांच रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके लिये राज्य भर में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे। दूसरी सौगात के रूप में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ शुरू करने की घोषणा की गई है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि इन योजनाओं से श्रमिकों को काफी फायदा होगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!