Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का हुआ गृह प्रवेश : समारोह में हितग्राहियों सौंपी गई आवास की चाबी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप जिले के नगर निगम दुर्ग के सभाकक्ष में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। गृह प्रवेश समारोह में सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी व अन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में योजना के हितग्राही शामिल हुए।

गृह प्रवेश समारोह में सांसद बघेल ने सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिले आवासों के लिए शुभकामनाएं दी। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच लक्ष्य निर्धारित कर भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने की है।  जिसमें युवा, महिला, किसान और गरीब समाज के हर व्यक्ति को समाहित किया गया है। प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराया, इससे गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने योजना के माध्यम से अपनी गारंटी को पूरा किया है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश  चौधरी ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ पंहुचाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी नगरीय निकायों के हितग्राहियों हेतु निकाय स्तर पर आवास की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 3 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी गई है।

गृह प्रवेश समारोह के दौरान बताया गया कि बीएलसी घटक में जनवरी 2024 से 433 आवास पूर्ण हो चुके है। मोर मकान- मोर आस अंतर्गत भी 70 आवासों का आबंटन हो चुका है। इनमें से 26 हितग्राहियों को संपूर्ण राशि का भुगतान करने पर मकानों का अधिपत्य भी दिया जा चुका है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!