Breaking News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा : विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

  • स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी : विधायक ललित चंद्राकर 

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरई में जनपद पंचायत दुर्ग के तत्वाधान में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न पारंपरिक खेलकूद आयोजित किये गए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को गांव को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाई गई। खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो विजेता सोनम यादव ग्रुप रिसामा उपविजेता खिलेश्वरी ग्रुप नगपुरा रस्साकशी विजेता नंदनी देशमुख ग्रुप नगपुरा उपविजेता कमलेश्वरी देशमुख अंडा कबड्डी विजेता ओम बाई ग्रुप रिसामा उपविजेता यामिनी देशमुख ग्रुप नगपुरा, पिटुल विजेता सुनीता साहू रिसामा उपविजेता दिनेश्वरी बिल्लस विजेता खोपली पूनम देशमुख उपविजेता नगपुरा नंदनी देशमुख, फुगड़ी प्रथम मोंगरा साहू द्वितीय आशा देशमुख, लंगड़ी दौड़ विजेता खिलेश्वरी माया उपविजेता इंद्राणी साहू ममता साहू को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है और इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। गांव को साफ सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेवारी है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ्य समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडे सरपंच उमा रिगरी उपसरपंच शीतल ठाकुर खोपली सरपंच मंजू वर्मा मंडल भाजपा अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा महामंत्री सोनू राजपूत वरिष्ठ कार्यकर्ता चंदू देवांगन शैलेश साहू राकेश सेन अशोक रिगरी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई सीमा दवे विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी अशोक रिगरी पीटीआई दुर्गेश शुक्ला दुष्यंत देशलहरे संध्या दुबे सरस्वती बंजारे प्रीती जोशी तुम्मान देवांगन अजीत पाठक सुनील डडसेना राजेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!