- सामान्य कचरे के साथ फेंका जा रहा बायो मेडिकल वेस्ट : कमिश्नर ने संचालक को बुलाकर लगाई फटकार
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ सहयोग मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक द्वारा लापरवाही से मेडिकल वेस्ट फेंकने पर पांच हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। नगर निगम प्रशासन को यह शिकायत मिली थी कि महाराजा चौक के पास नर्सिंग होम से निकला मेडिकल वेस्ट सीरिंज, दवाईयां, मेडिकल उपकरण आदि सड़क पर फेंके गए हैं।
आज सुबह निरीक्षण पर निकले कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद, पीआईयू कुणाल व निगमअमला के साथ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम संचालक द्वारा खुले मे मेडिकल वेस्ट फेंके जाने पर होम के संचालक से पांच हजार रुपये का अर्थ दंड वसूल किया गया। आयुक्त ने नर्सिंग होम संचालक को फटकार लगाते हुए हिदायत दी है कि भविष्य मे ऐसा कृत्य करते पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
