Breaking News

खराबी सिर्फ डिब्बों में नहीं है, इंजन को भी हटाना पड़ेगा : कवर्धा कांड पर भूपेश बघेल की तल्ख टिप्पणी

  • आखिर गृहमंत्री विजय शर्मा को क्यों नहीं हटाया जा रहा है ?

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कवर्धा के कलेक्टर और एसपी को हटाए जाने के फैसले के बाद रात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देर रात फेसबुक सहित X पर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया। भूपेश ने कहा कि खराबी सिर्फ डिब्बों में नहीं है। इंजन को भी हटाना पड़ेगा। आखिर गृहमंत्री विजय शर्मा को क्यों नहीं हटाया जा रहा है?   

भूपेश ने कहा कि उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह ज़िले कबीरधाम में कलेक्टर और एसपी को आख़िरकार हटाना पड़ा। क्यों हटाना पड़ा? क्योंकि क़ानून व्यवस्था संभल नहीं रही थी।

कितनी शर्मनाक बात है। वैसे भाजपा सरकार में यह आम बात हो चली है। #कवर्धा_कांड

इस पोस्ट के साथ भूपेश बघेल ने कलेक्टर और एसपी को हटाए जाने के राज्य सरकार के आदेश की कॉपी भी पोस्ट की है। दरअसल, कवर्धा कांड को लेकर सीएम भूपेश बघेल लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कवर्धा कांड सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर आज 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया गया है। भूपेश बघेल और दीपक बैज के नेतृत्व में पूरे राज्य में कांग्रेसजनों के तेवर आक्रामक हो गए हैं।

सीएम ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया : घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश : रेंगाखार थाना प्रभारी सहित  पूरा स्टॉफ बदला

गौरतलब है कि कल रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के बाद घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट करने की घटना के चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर  गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें 30 दिवस के भीतर निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Check Also

वोरा ने खाद्य विभाग की नाकामी पर साधा निशाना : कहा – तीन माह से गरीबों की शक्कर गायब, ई-केवाईसी का काम भी पेंडिंग

द सीजी न्यूज दुर्ग। खाद्य विभाग की लापरवाही और नाकाम व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!