Breaking News

वार्ड 28 में मंगल भवन का होगा जीर्णोद्धार : विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। पचरीपारा वार्ड 28 स्थित पुराने मंगल भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। विधायक गजेंद्र यादव, पार्षद ओमप्रकाश सेन ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने विधायक गजेन्द्र यादव का भव्य स्वागत किया और वार्ड में विकास कार्य को लेकर चर्चा भी की।

यादव मंगल भवन का 20 लाख की लागत से जीर्णोद्धार किया जाना है जिसका भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि आपकी मांग के अनुरूप कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है। शहर के सभी वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसे मुलभुत सुविधाओं को दुरुस्त करने दुर्गवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी गई है।

विधायक गजेन्द्र यादव ने मॉर्निंग विजिट के दौरान वार्ड भ्रमण करते हुए पचरीपारा के नागरिकों ने बरसों पुराने भवन की जर्जर हालत की जानकारी दी थी। उन्होंने भवन का संधारण कराने की मांग भी की थी। विधायक गजेन्द्र यादव ने मौके पर इंजीनियर को बुलाकर प्राक्कलन तैयार कराया। अब भवन के संधारण के लिए भूमिपूजन होने से नागरिकों की मांग पूरी होगी। जर्जर हो रहे भवन के खिड़की, दरवाजे और बैठक हॉल का संधारण होने से सामाजिक आयोजन में सहूलियत मिलेगी। धूप व बारिश के सीजन में भी कार्यक्रम आयोजित किये जा सकेंगे।

इस दौरान किशन सिंह यादव, अमर सिंह यादव, द्वारिका यादव, पुनीत यादव, छन्नू यादव, दादूअहीर, भूपेंद्र यादव, गिरीश यादव, दिनेश यादव सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

विधायक रिकेश ने सीएम को लिखा पत्र : सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने किया आग्रह

THE CG NEWS भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा और जनहित को सर्वोपरि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!