Breaking News

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के 1571 आवेदनों में 1377 अस्वीकृत : महापौर ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज

मतदाता सूची में नाम जोड़ने काटने या संशोधन करने आयोजित शिविर में 1571 आवेदनों में से 1377 आवेदन अस्वीकृत कर दिये गए हैं। इसे लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान सभापति राजेश यादव, आरएन वर्मा, मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, एमआईसी सदस्य दीपक साहू, संजय कोहले, जमुना साहू, बृजलाल पटेल और शिशिरकांत कसार भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी नगर निगम चुनाव के संदर्भ में सभी वार्डों में लगाए गए शिविरों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने के लिए आवेदनों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन निरस्त किए गए हैं, जिससे कई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इसे नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन बताया और कलेक्टर से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि यह समस्या गंभीर है और यदि समय पर समाधान नहीं किया गया, तो बड़ी संख्या में मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। उन्होंने मांग की कि इन आवेदनों की फिर से जांच की जाए और निरस्त किए गए आवेदनों पर उचित कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी आवेदनों पर उचित कार्रवाई की जाएगी और नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!