रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य संभागों में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी। महिला आयोग की बैठक में नये सदस्यों की नियुक्ति होने के बाद संभागवार न्यायपीठ का गठन किया गया।
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों को स्वयं से संभाग चयन करने का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने कहा कि आगामी 19, 20 और 21 नवंबर 2024 को रायपुर मुख्यालय में महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनवाई रखी गई है, जिसमें सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे सम्मिलन बैठक का आयोजन किया गया है।
नए सदस्यों को संभागवार दायित्व इस प्रकार है। बस्तर संभाग का प्रमुख प्रभार दीपिका सोरी व अतिरिक्त प्रभार ओजस्वी मंडावी, सरगुजा सभाग का प्रमुख प्रभार प्रियंवदा सिंह जुदेव व अतिरिक्त प्रभार सरला कोसरिया, बिलासपुर संभाग का प्रमुख प्रभार सरला कोसरिया व अतिरिक्त प्रभार प्रियंवदा सिंह जुदेव संभालेंगी है।
इसी प्रकार रायपुर संभाग का प्रमुख प्रभार लक्ष्मी वर्मा व अतिरिक्त प्रभार दीपिका सोरी व दुर्ग संभाग का प्रमुख प्रभार ओजस्वी मंडावी व अतिरिक्त प्रभार लक्ष्मी वर्मा संभालेंगी। बैठक में आयोग के समस्त सदस्य सहित आयोग सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सहायक संचालक पुष्पा किरण कुजूर सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
