द सीजी न्यूज
दुर्ग। शहर के जिन नागरिकों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनाने वार्डों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 19 व 20 दिसंबर को 17 वार्डों के लिए अलग- अलग स्थलों पर शिविर आयोजित किया जाएगा।
सन्तरा बाड़ी वार्ड क्रमांक 26 बुनकर संघ के पीछे, सिकोला बस्ती वार्ड क्रमांक 16 आंगनबाड़ी केंद्र में, कसारीडीह पूर्व वार्ड क्रमांक 43 दीपक टेंट हाउस के पास, केलाबाड़ी वार्ड 41 नवीन पूर्व माध्यमिक शाला, शहीद भगतसिंह दक्षिण वार्ड 19 दुर्गा मंच कैलाश नगर, तकिया पारा वार्ड 8 सराय भवन, चंडी मंदिर वार्ड 33 जैन धर्मशाला, आजाद वार्ड 37 देव प्रिंटर्स के पास, कातुलबोर्ड दक्षिण वार्ड 60 कातुलबोर्ड स्कूल में शिविर लगाया जाएगा। स्टेशन पारा वार्ड 22 पार्षद के घर के पास, मोहन नगर पूर्व वार्ड 13 आंगनबाड़ी शिव मंदिर के पास, पोटिया कला दक्षिण वार्ड 54 वर्मा एसटीडी पीसीओ के पास में शिविर आयोजित किया जाएगा। पद्मनाभपुर पश्चिम वार्ड 45, पद्मनाभपुर पूर्व वार्ड 46 अजय देवांगन के घर के पास, ठेठवार पारा वार्ड 6 शीतला मंदिर, गंजपारा वार्ड 36 बाबा रामदेव मंदिर शक्ति चौरा, मठ पारा दक्षिण वार्ड 3 पार्षद निवास के पास शिविर आयोजित किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
