- वार्ड 1 में सीमेंटीकरण और बघेरा में किसान भवन बनेगा
द सीजी न्यूज
दुर्ग। विधायक गजेन्द्र यादव ने आज नयापारा और बघेरा वार्ड में पार्षद व नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्यों की बुनियान रखी। वार्ड 1 में सड़क सीमेंटीकरण और नाली पुलिया का निर्माण किया जाएगा। बघेरा में किसानों के लिए भवन बनेगा। 60 लाख की राशि से वार्ड के तीन सड़कों का सीमेंटकरण किया जाएगा। गजेन्द्र यादव ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है। डबल इंजन की सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है।
वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 01 नयापारा और वार्ड 56 बघेरा के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से विभिन्न विकास कार्य करने के लिए आग्रह किया था। शहर में जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य कराने प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर भूमिपूजन किया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के कार्य निरन्तर होते रहेंगे। दुर्ग की जनता की बहुप्रतीक्षित माँगों को पूरा करने विकास कार्यों की नींव रखी गई है। दुर्ग को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।
दुर्ग शहर के 6 स्थानों पर किसान भवन बनाया जाना है। बघेरा में किसानों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल व कक्ष रहेगा, जहाँ किसानो के बैठने-उठने के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा। जिला मुख्यालय होने की वजह से जिले भर के किसानों का आना-जाना लगा रहता है। कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक, परिचर्चा के लिए भवन लाभकारी साबित होगा।
भूमिपूजन के दौरान पार्षद मनीष साहू, पार्षद कुमारी साहू, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, बंटी चौहान, उमेश गिरी, दीपक सिन्हा, अशोक राठी, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, कालिंन्द्री साहू, पुरुषोत्तम ठाकुर, मांझा सेन, राजेन्द्र ढीमर, हेमशंकर जोशी, शत्रुघ्न कुर्रे, लोकनाथ देशलहरे, मनोज सेन सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

