Breaking News

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार का जोरदार स्वागत : नागरिकों ने फूल बरसाए, तिलक लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया

 

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार का जनसंपर्क शुरू हो गया। आज 30 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे से बघेरा सांस्कृतिक भवन से अल्का बाघमार जनसंपर्क अभियान शुरू किया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ जनसंपर्क अभियान के दौरान नयापारा,  राजीव नगर में जनसंपर्क किया गया। दोपहर ढाई बजे के बाद शिव पारा में जनसंपर्क किया गया। शाम तक मठपारा, गया नगर में भी जनसंपर्क किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान अल्का बाघमार को आम जनता का भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने गुलदस्ते और फूलों के हार से अल्का बाघमार का स्वागत किया। महिलाओं ने अलका के माथे पर तिलक लगाकर आरती की। जनसंपर्क के दौरान उत्साही युवा कार्यकर्ता लगातार भाजपा और अल्का की जीत के नारे लगाते रहे।

जनसंपर्क करते हुए अल्का ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य की साय सरकार ने जनहित की योजनाओं को लागू किया है। पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना जैसी अन्य योजनाओं से हर वर्ग को फायदा मिल रहा है।

जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार के साथ भाजपा नेत्री बानी सोनी,  अनूप गटागट, श्याम शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।  भाजपा ने जनसंपर्क अभियान के  लिये भाजपा नेता संतोष सोनी, दिनेश देवांगन, विजय ताम्रकार को प्रभारी बनाया है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!