Breaking News

बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज से मिले विधायक देवेंद्र : निजीकरण की दिशा में बिल्कुल न सोचें बीएसपी प्रबंधन : रिटेंशन के मुद्दे पर नोटिस जारी करना अमानवीय

  • टाउनशिप मार्केट के लीज नवीनीकरण, मिनिमम वेज, सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत

द सीजी न्यूज

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र से मुलाकात की। देवेंद्र यादव ने कहा कि सेक्टर 9 अस्पताल में आश्रित 50 हजार कर्मचारी-अधिकारी का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण की बातें सामने आ रही है। विधायक ने कहा कि निजीकरण की दिशा में भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन बिल्कुल न सोचें। अन्यथा हम गांधीवादी तरीके से इसका विरोध करेंगे। 

देवेंद्र ने कहा कि बीएसपी द्वारा टाउनशिप में रिटेंशन स्कीम के तहत निवास कर रहे परिवारों को नोटिस देकर घर के किराए में वृद्धि की जा रही है। यह अमानवीय है। प्रबंधन को इस पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर इस पर निर्णय लेने की बात कही।

विधायक देवेंद्र ने कहा कि रिवर्स बिडिंग बंद होनी चाहिए और जो निर्धारित दर है, उसका भुगतान समय पर वर्करों को मिलना चाहिए। इस पर इंचार्ज डायरेक्टर ने सहमति जताई है।

देवेंद्र ने कहा कि भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों द्वारा लगातार लीज नवीनीकरण की मांग की जा रही है। इस विषय पर जल्द से जल्द समाधान निकाला जाना चाहिये। समस्या का निराकरण पूरी तरह होने तक बीएसपी प्रबंधन किसी भी आबंटित दुकान पर कोई कार्यवाही न करे।

सेक्टर एरिया में स्थित आवासीय बस्तियों को नोटिस देने के संबंध में भी चर्चा की गई। तय किया गया कि जब तक निवासरत आवासियों को मकान आवंटित नहीं होगा, तब तक बेदखली की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में भी बातचीत की गई।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!