Breaking News

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का कड़ा विरोध करें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, संगठन को बनाएं मजबूत – भूपेश बघेल

  • राजीव भवन दुर्ग में तीनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने किया पदभार ग्रहण

द सीजी न्यूज

दुर्ग। राजीव भवन दुर्ग में आज नवनियुक्त शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण कर लिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व मोतीलाल वोरा, पूर्व दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्व. वासुदेव चंद्राकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन सृजन के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। भाजपा के 2 वर्ष का कार्यकाल ने जनता को हिटलर और अंग्रेजों के शासन की याद दिला दी है। प्रदेश की संपदा, संपत्ति, कारखाने अडानी -अंबानी को देने की साजिश हो रही है। देश की रक्षा के क्षेत्र में कई कार्य अडानी-अंबानी को दिए जा रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस देश को बेचने का हमेशा विरोध करती रहे हैं और करते रहेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने जिले में संगठन को मजबूत करें और सभी वरिष्ठ छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में पहली बार हुआ है जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद कार्यकर्ताओं की पसंद और राय से आलाकमान ने चुना है। कांग्रेस अब मजबूती के साथ जिला स्तर, विधानसभा स्तर, ब्लॉक स्तर और बूथ स्तर पर भाजपा की तानाशाही, हिटलर शाही, बिजली बिल बढ़ोतरी, जमीन की गाइडलाइन की दर में बढ़ोतरी, किसानों और युवाओं के मुद्दे के साथ प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ेगी।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने तीनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति में दुर्ग जिला बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। दुर्ग जिले से दो मुख्यमंत्री रहे हैं। भाजपा से पूरे प्रदेश की जनता नाराज़ है। अब कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर भाजपा के काले कानून, जनविरोधी निर्णय का विरोध करेंगे और वरिष्ठ नेताओं का पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

नवनियुक्त ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि मई 2025 से नियुक्ति के बाद हमने किसानों के लिए मजदूरों के लिए बिजली बिल के लिए चार बार कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित जिले के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के सहयोग से दुर्ग जिले में जनता की मुद्दों को लेकर जनहित की लड़ाई लड़ेंगे।

दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि दुर्ग शहर में सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में शहर और प्रदेश की भाजपा सरकार के सामने मजबूत विपक्ष की भूमिका का निर्वहन किया जाएगा।

भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से सभी वर्ग के लोग दुखी हैं। भिलाई निगम व विधानसभा चुनाव 2028 में जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत दिलाने के लिये कार्य किया जाएगा।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, चरोदा कुम्हारी के महापौर निर्मल कोसरे, पूर्व महापौर

इस मौके पर आरएन वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, सीजू एंथोनी, राजीव गुप्ता, शिवकुमार वर्मा, राजेश यादव, अयूब खान, कमल नारायण रुंगटा, अब्दुल गनी, हमीद खोखर, इरफान खान, परमजीत सिंह भुई, संजय कोहले, कौशल किशोर सिंह, रत्ना नारमदेव, नासिर खोखर, पुकेश चंद्राकर, विक्रांत अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, राजकुमार साहू, दीपक साहू, आदित्य सिंह, भोला महोबिया आनंद ताम्रकार, सुमित पवार, प्रेमलता साहू, कन्या ढीमर, वरुण केवलतानी, शिशिर कुमार कसार, सुनीत घोष, पालेश्वर ठाकुर, अमोल जैन, यश बाकलीवाल, पोषण साहू, विकास सापेकर, हेमा साहू, करीम खान, कमलेश साहू, दुर्गा गजभे, सुमन वर्मा, संतोष बाफना, शमशीर कुरैशी, डिकेन्द्र हिरवानी, प्रह्लाद वर्मा, द्वारिका साहू, हरीश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, पालेश्वर ठाकुर, संदीप निर्मलकर, श्रद्धा सोनी,  संजू धनकर, फिरोज खान सहित दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई शहर कांग्रेस के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!