Breaking News

एसआईआर : सात दिन का समय और : अब मतदाता सत्यापन 18 तक

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में एसआईआर के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है। कार्यक्रम की तिथि बदल गई हैं। संशोधित तिथियों के अनुसार अब घर-घर मतदाता सत्यापन का कार्य 18 दिसंबर तक चलेगा। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन (ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी) 23 दिसंबर (मंगलवार) को किया जाएगा। आपत्ति और दावा दर्ज करने की संशोधित अवधि मंगलवार 23 दिसम्बर से गुरूवार, 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। सुनवाई और सत्यापन का कार्य 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक चलेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। सभी संबंधितों को आयोग द्वारा जारी इन निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!