द सीजी न्यूज
भिलाई नगर। नंदिनी थाना अंतर्गत अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को चोट आई है। इस मामले में अज्ञात पिकअप के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। नंदिनी पुलिस ने बताया कि ललन कुमार निवासी ग्राम सुनडोंगरी थाना कबीर नगर जिला रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार ललन, तुकाराम साहू, हिमेन्द्र साहू ग्राम खपरी गए थे। ग्राम खपरी में हेमेन्द्र साहू को घर में छोड़ने के बाद ललन और तुकाराम साहू बाइक पर निकले। मोटर साइकिल को तुकाराम साहू चला रहा था। मोटर साइकिल के पीछे ललन बैठा था। उनकी मोटर साइकिल पहरा नाला के पास पहुंची। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन के चालक ने वाहन को तेजी से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मार दी। तुकाराम साहू को शरीर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal