द सीजी न्यूज
दुर्ग। जिले के 29 युवाओं का एयरफोर्स, नेवी और अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है। आज केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा सदन में इन सभी युवाओं से मुलाकात कर पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और देश सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन की कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 35 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण अवधि में प्रतिभागियों के ठहरने और रहने की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई थी।
दुर्ग जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवा प्रतिभागियों ने कुशल प्रशिक्षक विनोद नायर व बालकदास डाहरे के मार्गदर्शन में शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने कड़ी मेहनत और अभ्यास किया।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जिले के अग्निवीर व पुलिस बल में चयनित अभ्यर्थी युवाओं ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सभी चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं देते हुए गजेंद्र ने कहा कि जिन प्रतिभागियों ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा पास की है, उनके लिए इस वर्ष भी पुन: प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं का चयन सुनिश्चित हो सके। युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर प्रदान करने सरकार प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास से जुड़े अनेक प्रयास निरंतर जारी हैं।
इन अभ्यर्थियों का हुआ चयन
अग्निवीर भर्ती में करण पटेल, इंद्रकुमार, गजेंद्र ठाकुर, सुनील साहू, लोकेन्द्र, मनीष साहू, तामेश्वर, योगेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मीकांत पारकर, डामेश यादव, मोनेश निषाद, शुभम, विवेक कुमार, गौरव कुमार साहू, प्रभात साहू, विकाश मिश्रा, पल्लव साहू, टिशू यादव, नयन निषाद, तुषार कुमार का चयन हुआ है।
इसी तरह शुभम साहू का चयन इंडियन नेवी और स्वप्निल दुबे का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ है। छत्तीसगढ़ पुलिस में संजय निषाद, लिलेश साहू, जनकलाल, लोमश साहू, निशा ठाकुर, नेहा साहू, खिलेश्वर पटेल, ललिता यदु का चयन हुआ है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
