Breaking News

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को नौकरी दिलाएंगे विधायक रिकेश

  • कार्यालय में शुरू कर रहे एक और नई व्यवस्था
  • 12 दिसंबर को वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर राम रसोई का संचालन शुरू होगा, 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन 

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। आगामी 12 दिसंबर से विधायक रिकेश सेन अपने कार्यालय में एक नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। विधायक कार्यालय से दिव्यांगजनों को नौकरी दिलाने की पहल की जाएगी। विधायक रिकेश ने बताया कि नि:शक्त दिव्यांगों के लिए अलग-अलग कार्यों के लिये नौकरी की कमी नहीं है। इसके लिये पर्याप्त अवसर भी उपलब्ध हैं।
सेन ने कहा कि दूरस्थ कार्य और प्रौद्योगिकी-आधारित क्षेत्रों जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा एंट्री, साइबर सुरक्षा, लेखन, अनुवाद) में दिव्यांगजन घर बैठे काम कर सकते है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगों को अब सामाजिक सहयोग से निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने की व्यवस्था विधायक खुद करेंगे। सेन ने कहा कि दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप सुदृढ़ बनाने उनके लिए नौकरी/रोजगार की चिंता अब परिजनों को नहीं करनी होगी। ऐसे लोग विधायक कार्यालय जीरो रोड शांति नगर, जैन मंदिर के सामने स्थित कार्यालय में आवेदन करें, ताकि निजी क्षेत्र में उन्हें नौकरी दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा सके।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए रोजगार व नौकरी के अवसर बेहद जरूरी हैं। यह उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता, सम्मान, सामाजिक जुड़ाव और आत्म-सम्मान दिलाता है। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनकी क्षमताओं का उपयोग करता है। ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।
इसके लिये उन्होंने वैशाली नगर क्षेत्र में यह व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में नौकरी की व्यवस्था कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प विधायक रिकेश सेन ने लिया है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!