Breaking News

बीएसपी के जीएम, शिफ्ट-इंचार्ज और ठेकेदार गिरफ्तार

  • ढाई साल पहले हादसे में हुई थी मजदूर की मौत, सुरक्षा में मिली खामियां

द सीजी न्यूज

भिलाई। बीएसपी में ढाई साल पहले हुए हादसे के मामले में भिलाई भट्‌ठी पुलिस ने बीएसपी के 2 अधिकारी और एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। इनमें एसएमएस-2 के मुख्य महाप्रबंधक, शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी और मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार शामिल है।
भिलाई भट्‌ठी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि 25 अप्रैल 2023 को बीएसपी के एसएमएस-2 कंटीन्युअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर-6 में इक्यूपमेंट कूलिंग पाइप लाइन बदलने का काम चल रहा था। पाइप शिफ्टिंग के समय वहां मौजूद ज्वलनशील पदार्थ में अचानक आग लग गई।
मौके पर काम कर रहे 4 ठेका श्रमिक राजू तांडी, रमेश मौर्य, अमित सिंह और रंजीत सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रंजीत सिंह की मौत हो गई थी।
घटना के बाद भिलाई भट्‌ठी थाने में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण हादसा हुआ था। बीएसपी के कारखाना प्रबंधन और संबंधित ठेका कंपनी ने आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे। उपेक्षापूर्ण तरीके से काम कराया जा रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ।
पुलिस ने बीएसपी एसएमएस-2 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांत कुमार घोषाल (56) निवासी क्वार्टर नंबर बीकेडी-21, सेक्टर 9 शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा (30), निवासी सेक्टर 8, मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अभय कुमार (57) निवासी विद्या विहार, थाना सुपेला को गिरफ्तार किया है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!