- गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, हत्या की आशंका
द सीजी न्यूज
भिलाई। शनिवार को सुबह चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास एक बोरे में बंद लाश मिली है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े बोरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। बोरे की रस्सी खोलकर देखने पर पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या के बाद बोरे में शव फेंकने की आशंका जताई है।
लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान और घटना से जुड़े आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal