Breaking News

भाई ने बड़ी बहन के गहने चुराए, दोस्त ने दिया साथ : दोनों गिरफ्तार

द सीजी न्यूज

भिलाई। कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सुरेश साहू ने अपनी बहन के गहने चुरा लिये। जामुल थाना पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सन्नी साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 6 दिसंबर को सन्नी साहू घर से बाहर गया था और उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका साला सुरेश साहू घर आया। कुछ देर बाद सन्नी की पत्नी सामान लेने बाजार चली गई। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई गई।
आरोपी भाई ने अपनी बड़ी बहन के गहने ज्वेलरी दुकान में गिरवी रख दिए। पता चला है कि आरोपी जुएं में रकम हार गया था। चोरी की इस घटना में सुरेश के एक साथी ने उसका साथ दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों और ज्वेलरी दुकान के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें

महापौर अलका बाघमार की पहल पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने निगम का विशेष अभियान शुरू, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!