Breaking News

सैंडविच के पैसे मांगने पर युवकों ने पत्थर से फोड़ा सर

  • ठेला पलटकर तोड़फोड़ की

द सीजी न्यूज

भिलाई। नशेडिय़ों ने पॉश इलाके नेहरू नगर में फुटपाथ पर सैंडविच बेचने वाले की बेरहमी से पिटाई कर दी। सैंडविच के पैसे मांगने पर पत्थर से उसका सर फोड़ दिया। सैंडविच बेचने वाले को खून की उल्टी होने लगी। हमले का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें युवक सैंडविच बेचने वाले को लाठी, डंडे और मुक्कों से पीटते दिख रहे हैं।
शिवशंकर कुर्रे नेहरू नगर में मेड बेकर्स के सामने सैंडविच का स्टॉल लगाता है। हमलावरों ने मारपीट करते हुए सैंडविच के ठेले को पलट दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। एक युवक लहूलुहान हो गया। शिवशंकर कुर्रे ने शिकायत में बताया कि वह नेहरू नगर में किराए के मकान में रहता है और सड़क किनारे सैंडविच और बर्गर का स्टॉल चलाता है। 16 दिसंबर की रात करीब 9 बजे, मॉडल टाउन, उडिया बस्ती के रहने वाले उदय क्षत्री और हेमंत क्षत्री उसके स्टॉल पर आए।
सैंडविच खाने के बाद उदय ने कहा कि अगले दिन पैसे देगा। जब शिवशंकर ने उन्हें उधार देने से मना किया, तो नशे में धुत दोनों युवकों ने गालियां देना शुरू कर दिया। दोनों युवकों ने उस पर हाथों, मुक्कों और पत्थरों से हमला किया, जिससे उसके सर पर चोटें आईं। बचाने आए उसके भाई बृजमोहन कुर्रे पर भी हमला किया गया। उदय ने अपने साथी काशी टांडी सहित अन्य लोगों को भी मौके पर बुलाया।
पीडि़त शिवशंकर कुर्रे ने बताया कि आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठियों और हाथों-मुक्कों से पीटा। हमले में बृजमोहन के सर, बाएं हाथ और प्राइवेट पाट्र्स के पास गंभीर चोटें आईं। स्टॉल में भी तोडफ़ोड़ की गई जिससे लगभग 25,000 रुपए का नुकसान हुआ। इधर, दूसरे पक्ष से काशी तांडी (25) निवासी उडिय़ा बस्ती मॉडल टाउन नेहरू नगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उदय क्षत्री ने उसे फोन कर बताया कि सैंडविच उधारी को लेकर ठेले वाले से झगड़ा हो रहा है। वह अपने साथी उज्जवल तांडी के साथ मौके पर पहुंचा। शिवशंकर कुर्रे और उसका भाई बृजमोहन उनके साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर उन पर भी हमला किया गया।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!