Breaking News

भाई ने बड़ी बहन के गहने चुराए, दोस्त ने दिया साथ : दोनों गिरफ्तार

द सीजी न्यूज

भिलाई। कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सुरेश साहू ने अपनी बहन के गहने चुरा लिये। जामुल थाना पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सन्नी साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 6 दिसंबर को सन्नी साहू घर से बाहर गया था और उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका साला सुरेश साहू घर आया। कुछ देर बाद सन्नी की पत्नी सामान लेने बाजार चली गई। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई गई।
आरोपी भाई ने अपनी बड़ी बहन के गहने ज्वेलरी दुकान में गिरवी रख दिए। पता चला है कि आरोपी जुएं में रकम हार गया था। चोरी की इस घटना में सुरेश के एक साथी ने उसका साथ दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों और ज्वेलरी दुकान के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!