Breaking News

नेशनल हेराल्ड मामले में कल दुर्ग में कांग्रेसी करेंगे बीजेपी कार्यालय का घेराव

द सीजी न्यूज

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के केस को न्यायालय द्वारा रद्द किये जाने के बाद कांग्रेस ने अब भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज राजधानी रायपुर में मोदी-शाह की तस्वीर पर कालिख पोती गई। कल 18 दिसंबर को कांग्रेसी दुर्ग में भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व विधायक अरुण वोरा भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि अदालत द्वारा केस रद्द किये जाने से मोदी–शाह और भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया है। अदालत ने कहा कि ईडी की शिकायत स्वीकार्य नहीं है। यह राहुल गांधी और सोनिया गांधी की बड़ी जीत है। मोदी सरकार ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की थी। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर कल 18 दिसंबर को दुर्ग में दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस और भिलाई शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Check Also

अर्नब चक्रवात : बीमित फसल में नुकसान होने पर टोल फ्री नंबर पर सूचना दें किसान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिकृत व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर भी विवरण भेज सकते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!