Breaking News

सुशासन सप्ताह : प्रशासन शहर की ओर अभियान के तहत 22 दिसम्बर को विशेष शिविर

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा संचालित सुशासन सप्ताह प्रशासन शहर की ओर 2025 अभियान के अंतर्गत नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करना है। अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह के सफल क्रियान्वयन हेतु उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा व कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जन समस्याओं के समाधान व बेहतर सेवा के उद्देश्य से 22 दिसम्बर को जोन कार्यालय, आदित्य नगर में सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर के नागरिकों से शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदन करने की अपील की है।

Check Also

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक ललित चंद्राकर का भाजपा कार्यालय में स्वागत-अभिनंदन

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!