द सीजी न्यूज
भिलाई। ट्रांसपोर्ट नगर में छोटी पुलिया के पास स्थित नहर में मंगलवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने नहर के पानी के अंदर औंधे मुंह पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया। घटना भिलाई-3 थाना इलाके की है। मृतक की पहचान खुर्सीपार गौतम नगर निवासी सतीश प्रसाद (44) के रूप में हुई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मृतक के नहर तक पहुंचने और घटना की परिस्थितियों की जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal