Breaking News

1 जनवरी को महमरा तट पर शिवनाथ महोत्सव : शहर के गायक कलाकार देंगे भजनों व गीतों की प्रस्तुति

द सीजी न्यूज

दुर्ग। आगामी 1 जनवरी को शिवनाथ महोत्सव के उपलक्ष्य में शिवनाथ तट महमरा एनीकेट शिव मंदिर के सामने दोपहर 12 बजे से शाम महाआरती तक संगीत उत्सव सुनहरे पल में शहर के गायक कलाकार भजनों और फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ मंच व दुर्ग सांस्कृतिक मंच के प्रधान संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा, अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि शिवनाथ महोत्सव के आयोजक वरुण जोशी द्वारा आयोजित शिवनाथ महोत्सव का यह 6 वां वर्ष है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग व शहर के गायक कलाकारों द्वारा भजनों व फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाती है। इस वर्ष भी गायक कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। गायक कलाकारों में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका पूर्वा श्रीवास्तव, पुष्पांजलि हिरवानी, श्रीजा दलाल, तुलसी सोनी, गुलाब चौहान, मोहन चौहान, हरीश सोनी, युनुस चौहान, त्रिलोक सोनी, मदन डोंगरे, दुर्गा भाई, महेश सोनकर, योगेश ताम्रकार, नेहाल जैन के अलावा अन्य गायक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मंच के उपाध्यक्ष दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष गुलाब चौहान, सदस्य अजय झग्गर साहू ने सभी संगीतप्रेमियों व शहरवासियों से संगीत उत्सव और बनारस की तर्ज पर होने वाली महाआरती व आतिशबाजी का आनंद उठाने की अपील की है।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!