Breaking News

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण पदक

  • दो सिल्वर और तीन ब्रांज मैडल भी हासिल किये

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गत दिवस तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन राउरकेला ओडिशा में किया गया। छत्तीसगढ़ से 40 खिलाड़ी शामिल हुए। दुर्ग जिले के आल स्टाइल मार्शल आट्र्स एकेडमी दुर्ग के 8 प्रतिभागी और 2 कोच शामिल हुए। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो क्योरूगी (फाइट) और पुमसे इवेंट रहे, जिसमें दुर्ग जिले के खिलाडिय़ों ने क्योरूगी इवेंट में भाग लेकर 3 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। दुर्ग जिले के आल स्टाइल मार्शल आट्र्स एकेडमी के प्रशस्ति तिवारी (8 साल), परिधि सिंह, न्यूसी टांक ने स्वर्ण पदक जीता।
इसी तरह सृष्टि सौदागर और एकता वर्मा ने रजत पदक व भूमि धर्मी, जय हाडग़े और प्रथम सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। दुर्ग जिले के कोच अमन गंधर्व व मानसी हाडग़े ने बताया कि प्रतियोगिता इंडियन ताइक्वांडो यूनियन फेडरेशन के तत्वाधान में हुई। खिलाडिय़ों का दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर पालकों सहित स्थानीय लोगों ने जमकर स्वागत किया।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!