Breaking News

सिरसा और खुर्सीपार में फ्लाईओवर निर्माण की मिली स्वीकृति

  • यातायात जाम की समस्या से मिलेगी राहत
  • -ट्रैफिक व्यवस्था सुधार और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सिरसा और खुर्सीपार में दो फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि हाईवा वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही सिविक क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध हेतु यूनिपोल लगाने के निर्देश भी दिए गए।
लोक निर्माण विभाग (एनएच) के अधिकारी ने बताया कि सिरसा और खुर्सीपार में दो फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके निर्माण से इन क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी। फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित होगा, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
इसके अलावा सुपेला मार्केट क्षेत्र में सड़क पर अवैध पार्किंग कराने वाले पार्किंग ठेकेदारों के विरुद्ध वाहन जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सड़क किनारे किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में एएसपी यातायात ऋचा मिश्रा, नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन  लवकेश, एसडीएम भिलाई-3 महेश राजपूत, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, आरटीओ एसएल लकड़ा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक  दिग्विजय सिंह, एनएचआई के कार्यपालन अभियंता गोविंद अहिवार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आशीष भट्टाचार्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!