Breaking News

वन विभाग के कार्यालय में एसडीओ को धमकी, गाली गलौज करते हुए फेंके दस्तावेज

  • अवैध आरा मशीन संचालन करने वाले युवक ने हंगामा किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग। उप वनमंडल कार्यालय में अवैध आरा मशीन चलाने वाले अजय तिवारी ने उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) धनेश साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। दफ्तर में घुसकर युवक ने शासकीय दस्तावेज फेंक दिए। एसडीओ साहू ने पद्मनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
एसडीओ धनेश साहू ने शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे वे अपने कार्यालय परिसर में खड़े थे। उसी समय गाड़ाडीह निवासी अजय तिवारी कार्यालय पहुंचा। तिवारी ने बिना किसी कारण के आक्रोशित होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
कारण पूछने पर अजय तिवारी ने एसडीओ को गाड़ी छुड़वाने कहा। एसडीओ साहू ने स्पष्ट किया कि वन विभाग में उसके नाम से कोई भी गाड़ी जब्ती का मामला दर्ज नहीं है। इसके बावजूद अजय तिवारी कार्यालय के भीतर घुस गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने स्टाफ की मौजूदगी में शासकीय दस्तावेज उठाकर फेंक दिए। घटना के दौरान अधिकारी बीलाम और खैरागढ़ वन मंडल में आयोजित अग्नि सुरक्षा कार्यशाला की तैयारी में व्यस्त थे। इसके कारण शासकीय कार्य में बाधा पहुंची और कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
एसडीओ साहू ने बताया कि अजय तिवारी के खिलाफ पूर्व में अवैध आरा मशीन संचालन का प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसमें विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की गई थी। उसी कार्रवाई के बाद से आरोपी लगातार वन अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है और अपनी गाड़ी छुड़वाने की कोशिश कर रहा है।
एसडीओ साहू ने आरोप लगाया कि अजय तिवारी अक्सर उन्हें धमकी देता है। अजय उन्हें बाहर निकलने की धमकी देता है। उप वनमंडलाधिकारी ने शिकायत में कहा कि वे नियमित रूप से रात्रि गश्त करते हैं। उन्हें जान का खतरा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर दुर्ग, वनमंडलाधिकारी दुर्ग और पुलिस अधीक्षक दुर्ग को भी भेजी गई है। उप वनमंडलाधिकारी ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और गाली-गलौज के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!