Breaking News

ग्राम पंचायतों में वीबीजीरामजी जन-जागरूकता अभियान

दुर्ग। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण वीबीजीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये दुर्ग ब्लाक के  पिसेगांव, खम्हरिया, थनौद में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों और परिवारों को योजना की जानकारी देकर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्थायी आजीविका से जोडऩा है। अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर मनरेगा कार्यस्थलों और पंचायत भवनों में ग्रामीणों और श्रमिकों को वीबीजीरामजी योजना के प्रमुख उद्देश्यों, लाभों और 125 दिनों तक रोजगार के अवसर की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह योजना पारंपरिक मजदूरी आधारित रोजगार से आगे बढ़कर कौशल विकास और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आय के स्थायी स्रोत विकसित करने पर केंद्रित है। योजना के अंतर्गत कार्यों की उपलब्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली, समय पर मजदूरी भुगतान और शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी दी गई।
श्रमिकों को बताया गया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण व क्षमता विकास के अवसर प्राप्त कर वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सामुदायिक जल संचयन, तालाबों का नवीनीकरण, अमृत सरोवर गहरीकरण के दौरान जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवारों तक जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!