Breaking News

पेप्सी कंपनी के सेल्स-मैनेजर को लाठी-डंडे से पीटा

द सीजी न्यूज

भिलाई। सुंदर नगर में स्थित पेप्सी कंपनी के गोदाम के सामने कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर समेत 4 लोगों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई। इस घटना में मैनेजर घायल हो गया। युवकों ने लात-घूंसे और ईंट से कंपनी के कर्मचारियों की पिटाई की। पिटाई के दौरान सिर पर चोट लगने पर मैनेजर जमीन पर गिर गया। इसके बावजूद युवक उसे पीटते रहे। मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

सुंदर नगर में गोदाम के सामने सभी आरोपी पार्टी मना रहे थे। शोरगुल होने पर सेल्स मैनेजर और उनके साथियों ने लाइट बंद कर दिया। इससे नाराज युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने ऑफिस में घुसकर अपनी जान बचाई। हमले में सेल्स मैनेजर सहित 5 लोग घायल हो गए।

हमले में रवि रंजन, अंकित गुप्ता, दीपक शर्मा और अभिलाष पुरोहित को चोटें आई है। पीड़ितों की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने मोनू, अभिषेक और अन्य आरोपियों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!