Breaking News

जिले के 123 अमृत सरोवरों के तट पर लहराया तिरंगा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के अमृत सरोवर तटों पर ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता, साफ-सफाई और जल संरक्षण की शपथ ली। उपस्थितजनों ने ग्राम व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और जल स्रोतों के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वीबीजीरामजी योजना की जानकारी दी गई।


ग्राम पंचायत छाटा के अमृत सरोवर में सरपंच कमलेश चेलक, उपसरपंच उमा चेलक, रोजगार सहायक राजेन्द्र, पंचगण, बिहान समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत भनसुली के अमृत सरोवर में सरपंच भगवती मुकेश साहू, उपसरपंच पढ़ाम्भूषण साहू सहित समस्त पंचगण उपस्थित रहे।
जिला पंचायत के सीईओ बजरंग दुबे ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर जिले के 123 अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिजनों, स्वतंत्रता के बाद शहीद हुए व्यक्तियों के परिजनों व स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेताओं का सम्मान किया गया।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!