Breaking News

दुर्ग में HPL – 2026 शुरू : वोरा ने किया उद्घाटन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के संयोजन में आयोजित HPL 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 जनवरी को छात्रावास मैदान में किया गया। यह प्रतियोगिता 27 से 29 जनवरी तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले भर की 92 टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों व दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!