Breaking News

होटल के कमरे में बंद कर पिटाई की, इलाज के दौरान मौत

द सीजी न्यूज

दुर्ग। रकम वसूलने कसारीडीह निवासी ऋषि निर्मलकर (19) को घर से उठाकर आरोपियों ने होटल 36 इन के कमरे में बंद कर पिटाई की। बेरहमी से पिटाई के बाद आरोपी उसे घायल हालत में छोड़कर भाग निकले। इलाज के दौरान ऋषि की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता के अनुसार पैसों के लेनदेन को लेकर ऋषि के साथ मारपीट की गई। बाद में ऋषि के घर पहुंचने पर उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी प्रशांत राव पिता लक्ष्मण राव और अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रशांत राव को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!