Breaking News

मैत्री बाग में कल होगा फ्लॉवर शो

द सीजी न्यूज

भिलाई। सेल-बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी विभाग द्वारा फ्लॉवर शो 2026 का आयोजन 8 फरवरी को मैत्री बाग में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र होंगे।
फ्लॉवर शो के अंतर्गत बीएसपी व नॉन-बीएसपी के रेसीडेंशियल हाउस गार्डन (सेक्टर 1 से 10), हॉस्पिटल सेक्टर, मरोदा सेक्टर, रिसाली और रुआबाँधा क्षेत्र में निवासरत प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा हाई स्कूल व मिडिल स्कूल (बीएसपी/नॉन-बीएसपी) के स्कूल गार्डन, पॉटेड प्लांट, कट फ्लावर, फ्लोरल डेकोरेशन, फल व सब्जियों से बने मॉडल, रंगोली, फल और सब्जियों की विशेष प्रदर्शनी, माला निर्माण, बुके व सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को अपने गमले, फूल व प्रदर्शनी सामग्री 8 फरवरी को शाम 7 बजे से पूर्व न हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
फ्लॉवर शो 2026 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें ‘किंग ऑफ  द शोÓ और ‘क्वीन ऑफ  द शो सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों का वितरण मुख्य अतिथि व अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही फ्लावर शो के अवसर पर स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग ने नगरवासियों से फ्लॉवर शो 2026 में अधिक से अधिक संख्या में आकर पुष्पोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!