- सांसद विजय बघेल ने विजेता टीम को प्रदान किया ₹55,555 का पुरस्कार
THE CG NEWS
भिलाई। सिविक सेंटर, भिलाई में टीम केशरी द्वारा विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता के छठवें वर्ष का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और दर्शकों के उत्साह से पूरा सिविक सेंटर परिसर कृष्णमय नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में नगर निगम सभापति बंटी साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, पूर्व भाजयुमो महामंत्री भोला साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 55,555 Rs का पुरस्कार रखा गया था। रोमांचक मुकाबले के बाद दुर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ प्रतियोगिता अपने नाम की। सांसद विजय बघेल ने विजेता टीम को 55,555 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी प्रतिभागी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में उत्साह, साहस, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के आयोजक रोहन सिंह, ध्रुव पाण्डेय एवं राहुल गजभिए ने अतिथियों, प्रतिभागी टीमों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
