Breaking News

एकलव्य विद्यालय की छात्राओं का पैदल मार्च : जांच समिति गठित : कारण बताओ नोटिस जारी

  • प्राचार्य को सहायक आयुक्त कार्यालय में संलग्न किया गया, प्रतीक्षा त्रिपाठी को प्राचार्य का दायित्व

THE CG NEWS

अम्बिकापुरकन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 7 सितम्बर को आयोजित पैदल मार्च की घटना व विद्यालयीन समस्याओं की जांच के लिए संयुक्त कलेक्टर, सरगुजा की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।

जांच के मद्देनजर विद्यालय के प्राचार्य ओम नारायण श्रीवास्तव को आगामी आदेश तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

वहीं प्रतीक्षा त्रिपाठी, पीजीटी (अंग्रेजी) को कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर के प्राचार्य पद के दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

अरविन्द अशोक तिग्गा, पीजीटी (हिन्दी) को उनके मूल पदस्थ संस्था एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

विद्यालय की छात्रावास अधीक्षक आयुषी सोनी को शासकीय कार्य में लापरवाही व उदासीनता बरतने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है। कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन का भुगतान अब कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

ज़मीन के सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : नया मॉड्यूल 7 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

THE CG NEWS रायपुर। राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने आम जनता को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!