Breaking News

मंत्री गजेन्द्र यादव आम जनता से हुए रूबरू : वार्ड 57 – 58 की गलियों में घूम-घूम कर देखी समस्याएं

  • सड़क-बिजली से जुड़े कार्यों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

THE CG NEWS

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री व दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 और 58 में वार्डवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की गलियों का भ्रमण करते हुए नागरिकों से समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अपनी मांगें व समस्याएं बताई।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुनने के बादसंबंधित अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा की और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा बताई जा रही समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा और विकास कार्यों को धरातल पर गति दी जाएगी।

वार्डवासियों के आग्रह पर मंत्री यादव ने वार्ड की भीतरी गलियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उन स्थानों का जायजा लिया जहां बिजली की सुविधा के लिए अतिरिक्त पोल की आवश्यकता है। अधिकारियों को आवश्यकतानुसार बिजली पोल का विस्तार करने के निर्देश दिए।

नागरिकों ने क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को लेकर भी अपनी परेशानी बताई। मंत्री यादव ने चंडी चौक से उरला तक सड़क मजबूतीकरण कार्य की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सड़क के मजबूतीकरण कार्य की स्वीकृति हो चुकी है। बारिश के कारण सड़क के खराब होने से वाहन चालकों व क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत सड़क मजबूतीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर और सुगम सुविधा मिल सके।

मंत्री यादव ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की सुविधा और आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद सरस निर्मलकर, गुलाब वर्मा, रेशमा सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर सहित वार्डवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को किया फोन : खस्ताहाल सड़क सुधारने दिये निर्देश

बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!