Breaking News

नगरीय निकाय चुनाव : चारों निकायों के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

THE CG NEWS

दुर्ग। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 के तहत जिला दुर्ग के नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और नगर पालिका परिषद जामुल के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को पार्षद पद के निर्वाचन के लिए वार्डवार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) के आदेशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई के लिए नगर निगम दुर्ग आयुक्त लीना कोसम (भा.प्र.से.) को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पांच सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। इनमें तहसीलदार भिलाई-03 रवि विश्वकर्मा को वार्ड क्रमांक 1 से 14, नायब तहसीलदार दुर्ग ढालसिंह बिसेन को वार्ड क्रमांक 15 से 28, अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई डिकेश्वर कुमार साहू को वार्ड क्रमांक 29 से 42, तहसीलदार बोरी कोमल सिंह धुर्वे को वार्ड क्रमांक 43 से 56, अतिरिक्त तहसीलदार धमधा योगेश सिंह राजपूत को वार्ड क्रमांक 57 से 70 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

नगर पालिक निगम रिसाली के लिए जिला कार्यालय दुर्ग अपर कलेक्टर खेमलाल वर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त तहसीलदार पाटन अब्दुल वसीम सिद्दीकी को वार्ड क्रमांक 1 से 13, नायब तहसीलदार दुर्ग वसुमित्र दीवान को वार्ड क्रमांक 14 से 26 और नायब तहसीलदार बोरी रमाकांत पटेल को वार्ड क्रमांक 27 से 40 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के लिए नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए तहसीलदार अहिवारा राधेश्याम वर्मा को वार्ड क्रमांक 1 से 13, नायब तहसीलदार अहिवारा भूपेन्द्र कुमार नेताम को वार्ड क्रमांक 14 से 26 और नायब तहसीलदार भिलाई-03 कुन्दन लाल शर्मा को वार्ड क्रमांक 27 से 40 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

नगर पालिका परिषद जामुल के लिए नगर निगम भिलाई-चरोदा आयुक्त एस.के. सुंदरानी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत धमधा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू को वार्ड क्रमांक 1 से 10 तथा नगर पालिका परिषद जामुल मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू को वार्ड क्रमांक 11 से 20 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति से निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक विहित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रतिदिन प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में स्थानीय निर्वाचन शाखा दुर्ग को अनिवार्यतः भेजेंगे।

Check Also

तालाब किनारे अवैध निर्माण : निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण

महापौर अलका बाघमार के निरीक्षण के बाद निगम की कार्रवाई तीन दिवस का नोटिस देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!